Gold Rate in India भारत में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी ! जनवरी 2025 में नई ऊंचाइयां , क्या सोना महंगा होगा? यहाँ पढ़े
इस समय भारत में सोने की कीमत महंगी हो रही है, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता (जैसे युद्ध, महंगाई) बढ़ रही है। भारतीय रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले कमजोर है, जिससे सोने का आयात महंगा हो जाता है। भारत में सोने की कीमतें कई अहम कारकों से प्रभावित होती हैं, जिनमें वैश्विक बाजार की स्थिति, डॉलर-रुपये का विनिमय दर, आयात शुल्क, और सरकार की नीतियां शामिल हैं। सोना हमेशा से भारतीय अर्थव्यवस्था और निवेशकों के लिए एक सुरक्षित निवेश का विकल्प माना गया है।

भारत में सोने की कीमतें कई वजहों से बदलती रहती हैं, जैसे:
- वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें
- डॉलर और रुपये के बीच का एक्सचेंज रेट
- सरकार की नीतियां, जैसे बजट में टैक्स और आयात शुल्क (Import Duty)।
वर्तमान में, 8 जनवरी 2025 को, भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹7,225 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹7,882 प्रति ग्राम तक पहुंच चुकी है। यह कीमतें पिछले कुछ महीनों में लगातार बढ़ी हैं और इसमें और इज़ाफा होने की संभावना है, खासकर अगर वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और बढ़ती है।
बजट का असर:2025
आगामी केंद्रीय बजट 2025 में, सरकार सोने और आभूषण उद्योग से संबंधित कुछ नीतिगत बदलाव कर सकती है। उद्योग जगत ने सोने और हीरे पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को मौजूदा 3% से घटाकर 1% करने की मांग की है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए आभूषण खरीदना सस्ता हो सकता है।
अधिक जानकारी के लिए, आप निम्न वीडियो देख सकते हैं:
आयात शुल्क में बदलाव की संभावनाएं
इसके अलावा, सोने पर आयात शुल्क में बदलाव की संभावनाएं भी हैं। पिछले वर्ष 23 जुलाई 2024 को पेश किए गए बजट में सोने पर आयात शुल्क को 15% से घटाकर 6% कर दिया गया था, जिससे सोने के आयात में वृद्धि हुई थी।
इस वर्ष के बजट में भी आयात शुल्क में संशोधन की चर्चा है, जो सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकता है।
क्या सोना महंगा होगा?
विशेषज्ञों का मानना है कि 2025 में सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं, और यह ₹85,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं, विशेषकर यदि भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं जारी रहती हैं।