BPSC Ghotala के खिलाफ प्रदर्शन: पप्पू यादव पर FIR दर्ज
पटना: BPSC बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में भ्रष्टाचार के खिलाफ सासंद नेता पप्पू यादव ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आयोग और राज्य सरकार पर परीक्षाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान कुछ जगहों पर कानून-व्यवस्था में खलल पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने पप्पू यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मुख्य बिंदु:
पप्पू यादव और उनके समर्थकों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान यातायात अवरुद्ध हुआ और सार्वजनिक स्थलों पर हंगामा हुआ। पप्पू यादव ने कहा कि यह आंदोलन छात्रों और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए है और उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की। पप्पू यादव और अन्य नेताओं पर धारा 144 का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।
क्या है बीपीएससी घोटाला यहां पढ़े।
https://apanibaat.com/bpsc-ghotala/
छात्रों का समर्थन: पप्पू यादव ने बताया कि इस BPSC घोटाले के प्रदर्शन के खिलाफ सभी बिहार हमारे साथ हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीपीएससी की परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं, और इसके खिलाफ आवाज उठाने की आज हम सब यहाँ उतरे हैं।
आगे की स्थिति: सरकार ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन करने का आश्वासन दिया है, लेकिन प्रदर्शनकारी इसे जल्द से जल्द लागू करने की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन करते समय बोले पप्पू यादव, आप ये वीडियो देख सकते हैं।
https://youtu.be/x3fIKNBj0Hk?si=qneatGRHTC1eFdGJ
यह घटनाक्रम बिहार में सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की आवश्यकता को लेकर एक बड़ा मुद्दा बन चुका है।