Richest Gold State of India भारत का ऐसा राज्य जिसके पास दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार। आप भी जानकर चौंक जाओगे।

Richest Gold State of India भारत का ऐसा राज्य जिसके पास दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार। आप भी जानकर चौंक जाओगे।

नई दिल्ली: ऐसे ही भारत को सोने की चिड़िया नहीं कहते हैं। तब भी भारत सोने की चिड़िया थी और आज भी भारत सोने की चिड़िया है। ये आप खुद कहेंगे आगे पढ़ने के बाद। तो चलिए देखते हैं आखिर भारत को क्यों कहते हैं सोने की चिड़िया, और किस राज्य में ज्यादा सोना है।

Gold Lady

भारत में हर शुभ कार्य में सोने का उपयोग किया जाता है। चाहे शादी हो या घर में नए मेहमानों का आगमन, ऐसे हर खास मौके पर सोने का मान होता है। खासकर भारतीय महिलाओं में सोने का शौक सभी को पता है। इसी वजह से आज सोने की मालिकी के मामले में भारत विश्व में सबसे आगे है।

विश्व स्वर्ण परिषद (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिलाओं के पास लगभग 24,000 टन (2.40 करोड़ किलो) सोना है। यह मात्रा दुनिया के कुल सोने का 19% है। सोने की इस भारी-भरकम मात्रा ने भारत को अमेरिका, चीन, जर्मनी और इटली जैसे बड़े देशों से आगे पहुंचा दिया है।

दुनिया में सोने का सबसे बड़ा भंडार अमेरिका के पास है। अमेरिका के पास 7,133 टन सोना है। इसके बाद जर्मनी के पास 3,362 टन, इटली के पास 2,451 टन, फ्रांस के पास 2,436 टन, और चीन के पास 2,262 टन सोने का भंडार है।

भारत के पास सरकारी भंडार में 860 टन से अधिक सोना है। लेकिन अगर इसमें भारतीय महिलाओं के पास मौजूद सोने को जोड़ा जाए, तो यह आंकड़ा इन सभी देशों से कहीं अधिक हो जाएगा।

World_Gold_Reserves_Chart

इस राज्य की महिलाओं के पास है सबसे ज्यादा सोना।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में महिलाओं के स्वामित्व वाला 40% सोना दक्षिण भारत में है। इसमें सबसे अधिक सोना तमिलनाडु की महिलाओं के नाम पर है। देश के कुल सोने का 28% हिस्सा यहां की महिलाओं के पास है। यह सोना ज्यादातर आभूषणों के रूप में है।

Leave a Comment